क्रिकेट

U-19 Asia Cup, IND vs AFG: रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह

अंडर-19 एशिया कप के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को चार विकेट से हराया. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने 260 रन का लक्ष्य रखा. अफगानिस्तान के लिए एजाज अहमद अहमदजईक ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 48.2 ओवरों में 6 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया.

U-19 Asia Cup, IND vs AFG: रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

अंडर-19 एशिया कप के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को चार विकेट से हराया. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने 260 रन का लक्ष्य रखा. अफगानिस्तान के लिए एजाज अहमद अहमदजईक ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 48.2 ओवरों में 6 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया की ओर से हरनूर सिंह ने शानदार 65 रन बनाकर रन आउट हुए और राज बावा 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अफगानिस्तान की तरफ नूर अहमद ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. अफगानिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2021 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).