क्रिकेट

Travis Head Half Century: ट्रैविस हेड ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के करीब

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 खेली गई. यह सीरीज में 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 19 सितंबर को पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए हैरी ब्रूक को कप्तान नियुक्त किया है क्योंकि नियमित कप्तान जोस बटलर अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं.

Travis Head Half Century: ट्रैविस हेड ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के करीब
ट्रेविस हेड (Photo Credit: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 2024 (T20 International Series 2024) खेली गई. यह सीरीज में 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 19 सितंबर को पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम (Trent Bridge Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 49.4 ओवरों में 315 रन बनाकर सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 95 रनों की धुआंधार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम ज़म्पा और मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 316 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछे करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने महज 50 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 91/1.

ट्रैविस हेड ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).