क्रिकेट

Team India Sweats Out In Training: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया ने बहाया पसीना, देखें प्रैक्टिस सेशन का वायरल वीडियो

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने पांच दिवसीय मुकाबलों की चुनौती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीसीसीआई ने रविवार सुबह एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें खिलाड़ियों की ट्रेनिंग की झलक दिखाई गई है. वीडियो की शुरुआत लॉर्ड्स के इंडोर फैसिलिटी से होती है, जहां खिलाड़ी स्ट्रेचिंग और वार्म-अप फुटबॉल खेलते नजर आते हैं.

Team India Sweats Out In Training: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया ने बहाया पसीना, देखें प्रैक्टिस सेशन का वायरल वीडियो

England National Cricket Team vs India National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने 7 जून(शनिवार) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अपना पहला ट्रेनिंग सेशन किया. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने पांच दिवसीय मुकाबलों की चुनौती के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीसीसीआई ने रविवार सुबह एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें खिलाड़ियों की ट्रेनिंग की झलक दिखाई गई है. वीडियो की शुरुआत लॉर्ड्स के इंडोर फैसिलिटी से होती है, जहां खिलाड़ी स्ट्रेचिंग और वार्म-अप फुटबॉल खेलते नजर आते हैं. इसके बाद टीम फील्डिंग ड्रिल्स, रनिंग एक्सरसाइज़ और थ्रो प्रैक्टिस जैसे गंभीर ट्रेनिंग सेशन्स में जुट जाती है. इंग्लैंड की सर्द हवाओं और खूबसूरत नज़ारों के बीच टीम इंडिया का यह प्रैक्टिस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें प्रैक्टिस सेशन का वायरल वीडियो

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2025 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).