क्रिकेट

Tamim Iqbal Withdraws Retirement: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, सामने आई यह बड़ी वहज

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान और सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने गुरूवार यानी 6 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. लेकिन अब तमीम इकबाल ने यह फैसला वापस ले लिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलने के बाद रिटायरमेंट का फैसला वापस लिया है.

Tamim Iqbal Withdraws Retirement: बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने वापस लिया रिटायरमेंट का फैसला, सामने आई यह बड़ी वहज
tamim iqbal (Image Credit: Twitter)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान और सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने गुरूवार यानी 6 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. लेकिन अब तमीम इकबाल ने यह फैसला वापस ले लिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलने के बाद रिटायरमेंट का फैसला वापस लिया है. हाल ही में तमीम इकबाल ने शेख हसीना से मुलाकात की थी. लेकिन इस मुलाकात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. तमीम इकबाल ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की. मीडिया रिपोर्ट मुताबिक तमीम इकबाल ने बताया कि आज दोपहर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने घर पर आमंत्रित किया था. पीएम शेख हसीना ने मुझे दोबारा क्रिकेट खेलने के लिए कहा. इसलिए मैंने रिटायरमेंट का फैसला वापस ले लिया है. उन्हें मना करना मेरे लिए काफी मुश्किल था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).