क्रिकेट

Sri Lanka Squad Announced: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान, चामिंडू विक्रमसिंघे को मिली जगह

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज 20 अक्टूबर से शुरू होगा. सीरीज का पहला मुकाबला रविवार यानी 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मैच पल्लेकेले में खेले जाएंगे.

Sri Lanka Squad Announced: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का हुआ ऐलान, चामिंडू विक्रमसिंघे को मिली जगह
श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, ODI Series 2024: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) के बाद वनडे सीरीज (ODI Series) 20 अक्टूबर से शुरू होगा. सीरीज का पहला मुकाबला रविवार यानी 20 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सीरीज के सभी मैच पल्लेकेले में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए श्रीलंका के टीम का ऐलान हो गया हैं. चरिथ असालंका को टीम की कमान सौंपी गई हैं. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर चामिंडू विक्रमसिंघे को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए चामिका करुणारत्ने की जगह श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

श्रीलंका: चरिथ असालंका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुष्का, डुनिथ वेल्लालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चामिंडु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मोहम्मद शिराज.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).