SRH vs GT, IPL 2024 66th Match Abandoned: बारिश ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिलाया प्लेऑफ का टिकट, बिना कोई गेंद डालें मैच हुआ रद्द; दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स बाहर
बारिश की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच रद्द हो गया है. यह मैच बिना कोई गेंद डालें ही बारिश की भेंट चढ़ गया हैं. दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट से संतुष्ठ करना पड़ा.
SRH vs GT, IPL 2024 66th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 66वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होना था. बारिश की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच रद्द हो गया है. यह मैच बिना कोई गेंद डालें ही बारिश की भेंट चढ़ गया हैं. दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट से संतुष्ठ करना पड़ा. ऐसे में 15 प्वाइंट्स के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें बाहर हो गई हैं. सनराइजर्स हैदराबाद से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची थीं.
🚨 Update from Hyderabad 🚨
The match between Sunrisers Hyderabad and Gujarat Titans has been called off without a ball being bowled.
Both teams share a point each#TATAIPL | #SRHvGT
— IndianPremierLeague (@IPL) May 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

