क्रिकेट

SRH Beat RR, IPL 2024 Qualifier 2 Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा-शाहबाज़ अहमद ने पलट दी बाजी; रविवार को केकेआर से खिताबी जंग

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 175 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन सबसे ज्यादा 50 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

SRH Beat RR, IPL 2024 Qualifier 2 Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा-शाहबाज़ अहमद ने पलट दी बाजी; रविवार को केकेआर से खिताबी जंग
सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: IPL/Twitter)

RR Beat SRH, Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज दूसरा क्वालीफायर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने ये मुकाबला 36 रनों से अपने नाम किया. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 175 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन सबसे ज्यादा 50 रनों की धमाकेदार पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 139 रन ही बना सकीं. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शाहबाज़ अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. अब रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2024 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).