क्रिकेट

SL Beat IND, 2nd ODI Live Score Update: दूसरे वनडे में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 32 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 240 रन बनाई. श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो और कामिंडु मेंडिस सबसे ज्यादा 40-40 रनों की शानदार पारी खेली.

SL Beat IND, 2nd ODI Live Score Update: दूसरे वनडे में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 32 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

SL Beat IND, 2nd ODI: आज भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बीच के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 32 रन से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. पहला मुकाबला टाई पर खत्म हुआ था. इससे पहले श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 240 रन बनाई. श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो और कामिंडु मेंडिस सबसे ज्यादा 40-40 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की पूरी टीम महज 42.1 ओवर में 208 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रनों की शानदार पारी खेली. श्रीलंका की ओर से जेफरी वेंडरसे ने सबसे ज्यादा छह विकेट झटके. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).