Shahid Afridi on Kohli: पाकिस्तान आते ही भारत की मेहमान नवाजी भूल जाएंगे विराट कोहली, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शाहिद अफरीदी ने की 'किंग' की तारीफ
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा- अगर विराट कोहली पाकिस्तान आते हैं, तो वह भारत की मेहमान नवाज़ी को भूल जाएंगे.
नई दिल्ली: 2025 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. भारतीय टीम पाकिस्तान में इस टूर्नामेंट में शामिल नहीं होगी. BCCI इसके बदले ICC से मांग करेगा कि भारत के मैच श्रीलंका या दुबई में खेले जाएं.
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि- "अगर विराट कोहली पाकिस्तान आते हैं, तो वह भारत की मेहमान नवाज़ी को भूल जाएंगे. विराट के पाकिस्तान में बहुत सारे फ़ैन हैं, हम उन्हें पाकिस्तान में खेलते देखने के लिए बेताब हैं."
Shahid Afridi said, "if Virat Kohli comes to Pakistan, he'll forget the hospitality of India. Virat has lots of fans in Pakistan, we're eager to see Virat play in Pakistan". (News24 Sports). pic.twitter.com/InokFdKmRY
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 11, 2024
फ़रवरी से मार्च 2025 तक पाकिस्तान में होने वाला ICC चैंपियंस ट्रॉफी अब अनिश्चितता के साए में है. दोनों क्रिकेट जायंट के बीच तनाव के कारण, भारत ने 2008 के एशिया कप के बाद से पाकिस्तान में नहीं खेला है. दिसंबर 2012 से जनवरी 2013 तक भारत में दोनों टीमों के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज़ खेली गई थी. तब से, दोनों टीमों का सामना केवल ICC टूर्नामेंट और एशिया कप में हुआ है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

