Sachin in Gulmarg: सचिन तेंदुलकर ने कश्मीरी युवाओं का दिल जीता! गुलमर्ग में गली क्रिकेट खेलने का वीडियो वायरल
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इन दिनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों का आनंद ले रहे हैं. उनकी इस यात्रा के दौरान एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
Sachin Tendulkar Played Cricket in Gulmarg: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इन दिनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों का आनंद ले रहे हैं. उनकी इस यात्रा के दौरान एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
सचिन तेंदुलकर गुलमर्ग घूमने गए थे, जहां उन्होंने वहां के स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर एक जोशीले गली क्रिकेट मैच का हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी की और युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.
#WATCH: Sachin Tendulkar engages in a spirited game of gully cricket with local youngsters during his visit to Gulmarg. pic.twitter.com/cH65GcUcUt
— IANS (@ians_india) February 21, 2024
सचिन तेंदुलकर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में सचिन को युवाओं के साथ मिलकर हंसते हुए, बातचीत करते हुए और क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है. उनके सरल स्वभाव और युवाओं के साथ घुलने-मिलने का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है.
यह वीडियो न सिर्फ सचिन तेंदुलकर के क्रिकेट के प्रति जुनून को दर्शाता है बल्कि यह भी बताता है कि वह जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं. उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने और उनके साथ खेलने का मौका देकर एक शानदार उदाहरण पेश किया है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो की खूब सराहना कर रहे हैं. कई लोगों ने सचिन की सादगी और जमीन से जुड़े रहने की तारीफ की है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

