Rohit Sharma Driving Lamborghini Urus SE: मुंबई की सड़कों पर अपनी नई लेम्बोर्गिनी उरुस एसई चलाते दिखे रोहित शर्मा, खास ‘3015’ नंबर प्लेट ने खींचा फैंस का ध्यान, देखें विडियो
रोहित शर्मा का कारों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है. टीम इंडिया के वनडे कप्तान ने हाल ही में अपनी गाड़ी कलेक्शन में एक नई लग्जरी कार शामिल की है. शानदार Lamborghini Urus SE, जिसकी नंबर प्लेट ‘3015’ ने सभी का ध्यान खींच लिया. मुंबई की सड़कों पर ड्राइवर सीट पर बैठकर इस गाड़ी को दौड़ाते हुए रोहित का एक वीडियो एक व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर साझा किया है.
Rohit Sharma Driving Lamborghini Urus SE: रोहित शर्मा का कारों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं है. टीम इंडिया के वनडे कप्तान ने हाल ही में अपनी गाड़ी कलेक्शन में एक नई लग्जरी कार शामिल की है. शानदार Lamborghini Urus SE, जिसकी नंबर प्लेट ‘3015’ ने सभी का ध्यान खींच लिया. मुंबई की सड़कों पर ड्राइवर सीट पर बैठकर इस गाड़ी को दौड़ाते हुए रोहित का एक वीडियो एक व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर साझा किया है. इस खास नंबर प्लेट के पीछे भी एक भावनात्मक वजह है. ‘3015’ का मतलब है रोहित के बच्चों की जन्मतिथियां, 30 उनकी बेटी समायरा के जन्मदिन (30 दिसंबर) को, जबकि 15 उनके बेटे अहान की जन्मतिथि (15 नवंबर) को दर्शाता है. दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों अंकों का जोड़ (30+15) उनके जर्सी नंबर 45 को बनाता है. फैंस नीचे देख सकते हैं, कैसे रोहित शर्मा अपनी नई Lamborghini Urus SE में मुंबई की सड़कों पर नजर आए.
लेम्बोर्गिनी उरुस एसई चलाते दिखे रोहित शर्मा
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2025 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

