क्रिकेट

Rishabh Pant Health Update: 40 दिन बाद पैरों पर खड़े हुए ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें; कहीं यह बात

टीम इंडिया के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. भीषण सड़क हादसे के बाद टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं. एक्सीडेंट के करीब 40 दिन बाद ऋषभ पंत बैसाखी के सहारे पैरों पर खड़े हुए.

Rishabh Pant Health Update: 40 दिन बाद पैरों पर खड़े हुए ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें; कहीं यह बात
ऋषभ पंत (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. भीषण सड़क हादसे के बाद टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं. एक्सीडेंट के करीब 40 दिन बाद ऋषभ पंत बैसाखी के सहारे पैरों पर खड़े हुए और उन्होंने कुछ कदम आगे भी बढ़ाए हैं. ऋषभ पंत ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. पंत ने बैसाखी के सहारे चलते हुए खुद की फोटो ट्वीट की है, जिसमें पंत चलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. उनके दांए पैर में पलस्तर बंधा हुआ है. पंत ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि One step forward, One step stronger, One step better. इसका मतलब एक कदम आगे, एक कदम और मजबूत, एक कदम बेहतर.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).