Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 200 विकेट और 2,000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने
एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. वहीं, टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. अब उसका फाइनल में श्रीलंका से मुकाबला होगा. टीम इंडिया के पास बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का अच्छा मौका है.
एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. वहीं, टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. अब उसका फाइनल में श्रीलंका से मुकाबला होगा. टीम इंडिया के पास बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का अच्छा मौका है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं. राउंड-4 के आखिरी मुकाबले के लिए टीम इंडिया में 5 बदलाव हुए हैं. इस बीच बांग्लादेश की टीम ने अपना छठा विकेट 161 के स्कोर पर गंवा दिया. रवींद्र जडेजा ने शमीम हुसैन को 1 के निजी स्कोर पर एलबीडब्लू आउट कर पवेलियन भेजा. इस विकेट के साथ जडेजा ने वनडे में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. जडेजा वनडे क्रिकेट में 200 विकेट और 2,000 की दोहरी उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. भारत की ओर से उनसे पहले यह उपलब्धि पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम दर्ज है.
A Special DOUBLE Hundred 👏👏
Well done, Ravindra Jadeja!
Follow the match - https://t.co/OHhiRDZM6W#TeamIndia | #AsiaCup2023 | #INDvBAN pic.twitter.com/9RZE0SUSYL
— BCCI (@BCCI) September 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

