Ravindra Jadeja Praises Virat Kohli Video: पहले वनडे में विराट कोहली के कैच की रविंद्र जडेजा ने की तारीफ, कहा- आम तौर पर, मैं ऐसे कैच दूसरों की गेंद पर पकड़ता हूं, देखें वीडियो
गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रवींद्र जडेजा की गेंद पर रोमारियो शेफर्ड को आउट करने के लिए विराट कोहली ने शानंदए कैच लपका इसके लिए रवींद्र जडेजा ने विराट कोहली की सराहना भी की
Ravindra Jadeja Praises Virat Kohli Video: गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रवींद्र जडेजा की गेंद पर रोमारियो शेफर्ड को आउट करने के लिए विराट कोहली ने शानंदार कैच लपका. इसके लिए रवींद्र जडेजा ने विराट कोहली की सराहना भी की. यह वेस्टइंडीज की पारी का 18वां ओवर था, जब जड़ेजा को काफी टर्न मिला और शेफर्ड के बल्ले का बाहरी किनारा लगा, दूसरी स्लिप में विराट कोहली ने एक हाथ से शानदार कैच लिया. यह भी पढ़ें: IND vs WI 1st ODI 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 3 कारण जिनकी वजह से समझ में नहीं आया भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का फैसला
इस दौरान बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया है. वीडियो में रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव है. जिसमे जडेजा विराट कोहली के कैच की तारीफ करते हुए नज़र आ रहे है , जडेजा कहते है की, “विराट कोहली ने शानदार कैच लिया. यह कम था और कोहली ने इसे शानदार तरीके से बरकरार रखा.
देखें वीडियो:
From hunting in pairs with the ball to summing up @imVkohli's one-handed grab 🙌
Presenting Bowling Brilliance from Barbados ft. @imjadeja & @imkuldeep18 😎 - By @ameyatilak
Full Interview 🎥🔽 #TeamIndia | #WIvIND https://t.co/ND2EZ2Lbzz pic.twitter.com/lZbTCq5kV1
— BCCI (@BCCI) July 28, 2023
"आम तौर पर, मैं ऐसे कैच दूसरों की गेंद पर पकड़ता हूं, लेकिन यह अच्छा लगा कि किसी ने मेरी गेंद पर कैच लिया,'' "इस तरह के विकेटों पर, क्षेत्ररक्षकों को गेंदबाजों का समर्थन करने की ज़रूरत होती है और इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलती है, क्योंकि आपको उन आधे मौकों को भुनाने की ज़रूरत होती है,"
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

