PBKS Beat CSK, IPL 2024 49th Match Live Score Update: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया, जॉनी बेयरस्टो और रिले रोसौव ने खेली शानदार पारी
इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 162 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए.
PBKS Beat CSK, IPL 2024 49th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 162 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत ब्रार और राहुल चहर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रिचर्ड ग्लीसन, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए.
Match 49. Punjab Kings Won by 7 Wicket(s) https://t.co/4Hhhieizct #TATAIPL #IPL2024 #CSKvPBKS
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

