PAK vs SA 3rd ODI 2025 Toss Update: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 12 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
Pakistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 3rd ODI Tri-Series 2025 Toss Update: पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 12 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने चार बड़े बदलाव किए. टोनी डी ज़ोरज़ी, हेनरिक क्लासेन, कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज की टीम में वापसी हुई है. वहीं कामरान गुलाम और हारिस रऊफ की जगह सऊद शकील और मोहम्मद हसनैन को शामिल किया गया.
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, काइल वेरेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, अबरार अहमद
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
Toss 🪙:
🇿🇦 SA has won the toss and have elected to BAT first.
🇿🇦 4 Changes in our playing 11: Smith, Mpongwana, E Bosch and Dala are replaced by de Zorzi, Klaasen, C Bosch and Maharaj.#WozaNawe #BePartOfIt #PAKvSA pic.twitter.com/72bhETJ93J
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) February 12, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2025 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

