PAK Beat IRE, 36th Match Live Score Update: पाकिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकेट से हराया, सुपर-8 से बाहर हुई दोनों टीमें
इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 109 रन ही बना सकीं. आयरलैंड की तरफ से गैरेथ डेलानी ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए.
PAK Beat IRE, ICC T20 World Cup 2024: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 36वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने आयरलैंड को विकेट से हरा दिया हैं. दोनों ही टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हैं. इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 109 रन ही बना सकीं. आयरलैंड की तरफ से गैरेथ डेलानी ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी और इमाद वसीम ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 18.5 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.
T20 World Cup 2024
Match No - 36 : PAKISTAN WON BY 3 WICKETS#PAKvIRE #IREvPAK #Pakistan #Ireland #T20WorldCup2024 #T20WC #NTVSports #NTVTelugu pic.twitter.com/UsTw73R3Ai
— Ntv Sports (@ntvtelugusports) June 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

