Vaibhav Suryavanshi Impresses Oscar Piastri: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की IPL सेंचुरी से ऑस्कर पियास्त्री भी हुए प्रभावित, ऑस्ट्रेलियाई F1 ड्राइवर ने इंस्टा स्टोरी में की तारीफ
ऑस्ट्रेलियाई F1 ड्राइवर ऑस्कर पियास्त्री ने भी वैभव की इस पारी की सराहना की और उन्हें इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए बधाई दी. पियास्त्री ने वैभव की बैटिंग हाइलाइट्स का एक वीडियो शेयर किया और उसके साथ "14" लिखते हुए ताली बजाने वाला इमोजी भी जोड़ा. ये इशारा वैभव की उम्र और उनकी अद्भुत प्रतिभा की ओर था
Vaibhav Suryavanshi Impresses Oscar Piastri: महज 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL में तहलका मचा दिया है. उन्होंने केवल 38 गेंदों में 101 रनों की तूफानी पारी खेली और IPL इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने न सिर्फ क्रिकेट जगत को बल्कि फॉर्मूला 1 की दुनिया को भी प्रभावित किया. ऑस्ट्रेलियाई F1 ड्राइवर ऑस्कर पियास्त्री ने भी वैभव की इस पारी की सराहना की और उन्हें इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए बधाई दी. पियास्त्री ने वैभव की बैटिंग हाइलाइट्स का एक वीडियो शेयर किया और उसके साथ "14" लिखते हुए ताली बजाने वाला इमोजी भी जोड़ा. ये इशारा वैभव की उम्र और उनकी अद्भुत प्रतिभा की ओर था, जिसने अब अंतरराष्ट्रीय खेल जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
ऑस्कर पियास्त्री की इंस्टाग्राम स्टोरी
oscar piastri keeping up with cricket and appreciating the 14yo kid that hit a century is so precious to me
(in f1 terms, that kid is max getting the record of youngest race win and osc liked that) pic.twitter.com/nqqA4EwHut
— vian ✩‧₊˚ (@lestapiastri) April 29, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

