क्रिकेट

NZ vs AUS 1st Test 2024: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 172 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

नाथन लियोन और कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले टेस्ट के सितारे थे क्योंकि उन्होंने रविवार, 3 मार्च को 172 रन से मेजबान टीम पर जीत हासिल की. ल्योन की असाधारण स्पिन गेंदबाजी रविवार को मुख्य आकर्षण रही क्योंकि मेजबान टीम उनके गेंदबाजी के सामने ढह गई और उन्होंने 26 ओवरों में 65 रन देकर 6 विकेट लिए.

NZ vs AUS 1st Test 2024: ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 172 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
Australia Cricket Team (Photo Credit: @CricketAus)

NZ vs AUS 1st Test 2024: नाथन लियोन और कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले टेस्ट के सितारे थे क्योंकि उन्होंने रविवार, 3 मार्च को 172 रन से मेजबान टीम पर जीत हासिल की. ल्योन की असाधारण स्पिन गेंदबाजी रविवार को मुख्य आकर्षण रही क्योंकि मेजबान टीम उनके गेंदबाजी के सामने ढह गई और उन्होंने 26 ओवरों में 65 रन देकर 6 विकेट लिए. बता दें की रविवार को न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 111-3 से शुरू की, लेकिन नाथन लियोन की महारत के आगे घुटने टेक दिए और लंच के तुरंत बाद उनकी पारी 196 पर समाप्त हुई. इस मैच में कैमरून ग्रीन को प्लेयर ऑफ थे मैच चुना गया. ग्रीन ने पहली पारी में 275 गेंदों में 174 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके अलावा दूसरी पारी में 34(80) रन और 1 विकेट भी चटकाया. बता दें की ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).