क्रिकेट

Namibia vs United States, 6th Match Live Toss Update: नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 2024 का छठा मुकाबला आज यानी 5 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा हैं.

Namibia vs United States, 6th Match Live Toss Update: नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
नामीबिया बनाम यूएसए(Photo: @CricketNamibia1/@usacricket)

Namibia National Cricket Team vs USA National Cricket Team 6th T20I Match: नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 2024 का छठा मुकाबला आज यानी 5 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड (Wanderers Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. चौथे मुकाबले में नामीबिया को यूएई के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसमें उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन का लक्ष्य रखा था और लक्ष्य का बचाव करने में विफल रहा. यूएई ने 14.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. ज़ेन ग्रीन की सिर्फ़ 35 गेंदों पर 52 रन की नाबाद पारी बेकार गई, नामीबिया ने अब तक त्रिकोणीय सीरीज़ के सभी तीन मैच हारे हैं और अब वह जीत के साथ सीरीज़ खत्म करना चाहेगा. यूएसए तीन मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. उन्हें ट्रॉफी जीतने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. इस बीच सीरीज के छठें मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.

नामीबिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2024 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).