क्रिकेट

MI-W vs RCB-W, 19th Match Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज सोफी मोलिनेक्स हुई आउट

महिला प्रीमियर लीग 2024 का लीग स्टेज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए करो या मरो का मुकाबला हैं. आज रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर औरमुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है.

MI-W vs RCB-W, 19th Match Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज सोफी मोलिनेक्स हुई आउट
मुंबई इंडियंस (Photo Credits: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 का लीग स्टेज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए करो या मरो का मुकाबला हैं. आज रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर औरमुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है. अगर आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर हार भी जाती है तो भी समीकरण ऐसे हैं कि टीम प्लेऑफ में जा सकती है. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की कप्तान स्मृति मंधना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 19 ओवरों में महज 113 रन बनाकर सिमट गई. मुंबई इंडियंस की तरफ से एस सजना सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर रॉयल की ओर से स्टार आलराउंडर एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा छह विकेट झटकी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 114 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज सोफी मोलिनेक्स 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम का स्कोर 22/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).