क्रिकेट

MI-W vs GG-W, 16th Match Live Score Update: मुंबई इंडियंस की टीम को लगा दूसरा झटका, नेट साइवर-ब्रंट लौटी पवेलियन

महिला प्रीमियर लीग 2024 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 मुकाबले खेलने के बाद अब तक 4 में जीत हासिल की है तो वहीं 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

MI-W vs GG-W, 16th Match Live Score Update: मुंबई इंडियंस की टीम को लगा दूसरा झटका, नेट साइवर-ब्रंट लौटी पवेलियन
गुजरात जायंट्स (Photo Credits: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 का 16वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 मुकाबले खेलने के बाद अब तक 4 में जीत हासिल की है तो वहीं 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. वहीं दूसरी तरफ गुजरात जाएंट्स टीम को शुरुआती 4 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद पांचवें मैच में गुजरात ने इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की. ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए गुजरात जायंट्स को इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा. इस बीच गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 190 रन बनाए. गुजरात जायंट्स की तरफ से दयालन हेमलता ने सबसे ज्यादा 74 रनों की तूफानी पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से सैका इशाक ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिया. मुंबई इंडियंस की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 191 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. नेट साइवर-ब्रंट 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. मुंबई इंडियंस की टीम का स्कोर 57/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).