क्रिकेट

MI vs RCB IPL 2025: टिम डेविड और फिल साल्ट ने बाउंड्री लाइन के पास लपका अविश्वसनीय कैच, बल्लेबाज भी हैरान, देखें वीडियो

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टाटा आईपीएल 2025 मैच के आखिरी ओवर में टिम डेविड और फिल साल्ट के बीच एक खूबसूरत कैच ने क्रुणाल पांड्या को दीपक चाहर का विकेट दिलाया.

MI vs RCB IPL 2025: टिम डेविड और फिल साल्ट ने बाउंड्री लाइन के पास लपका अविश्वसनीय कैच, बल्लेबाज भी हैरान, देखें वीडियो
टिम डेविड और फिल साल्ट (Photo: IPL/X)

MI vs RCB IPL 2025: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टाटा आईपीएल 2025 मैच के आखिरी ओवर में टिम डेविड और फिल साल्ट के बीच एक खूबसूरत कैच ने क्रुणाल पांड्या को दीपक चाहर का विकेट दिलाया. दरअसल, आखिरी ओवर में मुंबई को 19 रनों की जरुरत थी. जिसमें दूसरी गेंद पर पंड्या ने बंपर बॉल फेंकी, जिसे दीपक चाहर ने पीछे जाकर पुल शॉट मारकर क्लियर करने की कोशिश की. बॉल अच्छी तरह से कनेक्ट हुई थी और फेंस को पार करने के लिए तैयार थी. लेकिन डीप मिड-विकेट पर फिल साल्ट ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए. बाईं ओर दौड़ लगाई, फिर छलांग लगाई और गेंद को बाउंड्री के अंदर रखने में कामयाब रहे. टिम डेविड उनके बाईं ओर थे, मिड-ऑन से कवर करते हुए. जैसे फील साल्ट ने उनकी ओर गेंद फेकीं उन्होंने कोई गलती नहीं की और कैच लपक लिया. अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 रन से मैच जीत लिया. यह बेंगलुरु की 2015 के बाद से वानखेड़े पर मुंबई के खिलाफ पहली जीत थी.

टिम डेविड और फिल साल्ट ने बाउंड्री लाइन के पास लपका अविश्वसनीय कैच

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).