Joe Root Test Record: टेस्ट क्रिकेट में जो रूट ने रचा इतिहास, 10वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 61 ओवर में चार विकेट खोकर 278 रन बना लिए हैं. हैरी ब्रूक 45 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस बिच इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के दौरान खुद को एक खास क्लब में शामिल कर लिया. दूसरे टेस्ट मैच में रूट इंग्लैंड टीम की पहली पारी में महज 10 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस दौरान जो रूट टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. अब इंग्लैंड की तरफ से एलिस्टर कुक के बाद जो रूट दूसरे खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल हो गए हैं. जो रूट ने अब तक 132 टेस्ट मैचों की 241 पारियों में 50.57 के औसत से 11178 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतकीय और 58 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं. बता दें कि इंग्लैंड अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 138 रन पीछे हैं. इससे पहले पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 100.4 ओवरों में 416 रन बनाकर सिमट गई थीं.
Joe Root in Top 10 run-getters in Test cricket history. pic.twitter.com/CT0pNdJ9Zt
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 12:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

