क्रिकेट

India vs South Africa, 1st Test Match Live Score Update: दक्षिण अफ्रीका की टीम का तीसरा विकेट गिरा, टेम्बा बावुमा 3 रन बनाकर आउट

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 14 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी.

India vs South Africa, 1st Test Match Live Score Update: दक्षिण अफ्रीका की टीम का तीसरा विकेट गिरा, टेम्बा बावुमा 3 रन बनाकर आउट
भारतीय क्रिकेट टीम( Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st Test Match 2025 Day 1 Live Score Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला आज यानी 14 नवंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी. ऐसे में दोनों के बीच एक कड़ी और रोमांचक टक्कर देखने को मिलने वाली है. टीम इंडिया के लिए घरेलू सीरीज आसान होने वाली नहीं है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. टेम्बा बावुमा 3 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार हुए. दक्षिण अफ्रीका की टीम का स्कोर 71/3.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2025 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).