IPL 2023: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर! जोफ्रा आर्चर ने दिया अपनी वापसी पर बड़ा अपडेट
पीठ और कोहनी के निचले हिस्से में चोट की वजह से लंबे समय से बाहर चल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अब वापसी के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के लिए इंग्लैंड के वनडे स्क्वॉड में भी जगह मिली थी.
पीठ और कोहनी के निचले हिस्से में चोट की वजह से लंबे समय से बाहर चल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अब वापसी के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के लिए इंग्लैंड के वनडे स्क्वॉड में भी जगह मिली थी. जोफ्रा आर्चर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2021 में खेला था. आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 8 करोड़ रुपए में खरीदा था. अब जोफ्रा आर्चर ने नए साल के अवसर पर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए एक बड़ा अपडेट खुद दे दिया है. जोफ्रा आर्चर के इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि अब वो वापसी को तैयार है. जोफ्रा आर्चर की वापसी की खबर को लेकर मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 से पहले बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है.
2022 thank you 🙏🏾
2023 I’m ready 🤝 pic.twitter.com/UeH3PaVReh
— Jofra Archer (@JofraArcher) January 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

