क्रिकेट

India Vs West Indies 3rd ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. रवींद्र जडेजा आज के मैच से बाहर हैं.

India Vs West Indies 3rd ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
(Photo Credits: Twitter)

India Vs West Indies 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वींस पार्क ओवल में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. रवींद्र जडेजा आज के मैच से बाहर हैं.

बीसीसीआई ने कहा "रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वह अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं. मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रखेगी."

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), शुभम गिल, श्रेयस अय्यर (वीसी), सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

एक बदलाव- प्रसिद्ध कृष्ण की जगह आवेश खान खेल रहे हैं

सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका है. अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो वह 39 साल में पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में किसी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करेगी. भारतीय टीम ने इससे पहले 6 बार कैरेबियाई धरती पर वनडे सीरीज में जीत हासिल की है, लेकिन कभी क्लीन स्वीप करने में कामयाबी हासिल नहीं हुई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).