क्रिकेट

India vs Malaysia Match Abandoned, Asian Games 2023 Quarterfinal 1: भारत बनाम मलेशिया का मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, बेहतर ICC रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम सेमीफइनल में पहुंचीं

चीन के हांगझू में एशियाई खेलों 2023 के 19वें संस्करण में महिला क्रिकेट स्पर्धा का क्वार्टर फाइनल मैच भारत बनाम मलेशिया का रद्द हो गया है. बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में की प्रवेश.

India vs Malaysia Match Abandoned, Asian Games 2023 Quarterfinal 1: भारत बनाम मलेशिया का मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, बेहतर ICC रैंकिंग के आधार पर भारतीय टीम सेमीफइनल में पहुंचीं
Indian Womens Cricket (Photo Credit: X)

India vs Malaysia Match Abandoned, Asian Games 2023 Quarterfinal 1: चीन के हांगझू में एशियाई खेलों 2023 के 19वें संस्करण में महिला क्रिकेट स्पर्धा का क्वार्टर फाइनल मैच भारत बनाम मलेशिया का रद्द हो गया है. बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में की प्रवेश. बता दें की चीन के हांगझू में एशियाई खेलों 2023 के 19वें संस्करण में महिला क्रिकेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत और मलेशिया के बीच खेला गया. इस मैच में मलेशिया के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. शैफाली वर्मा के अर्धशतक से भारत ने बारिश से प्रभावित पहली पारी में 173/2 का स्कोर बनाया. शुरुआत में मलेशिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में बारिश के कारण देरी से शुरू हुई और भारत 5.4 ओवर में 60/1 पर पहुंच गया. बारिश की देरी से पहले  स्मृति मंधाना (27) रन बनाकर आउट हो गई थी. बारिश के कारण मैच 15 ओवर का कर दिया गया. शैफाली ने 67 (39) रन बनाए. जेमिमा रोड्रिग्स ने 47*(29) रन बनाए. जबकि ऋचा घोष ने 7 गेंदों 21 रन बनाकर नाबाद रही. मलेशिया के बल्लेबाज़ी के दौरान बारिश फिर शुरू हो गई. तबतक मलेशिया के केवल 2 में 1 ही रन थे. और अब इस मैच को रद्द कर दिया गया है.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).