क्रिकेट

India vs Bangladesh 1st Test 2024 Day 1 Scorecard: यशस्वी जायसवाल ने ठोका अर्धशतक, भारत का स्कोर 100 रन के पार

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच आज यानी 19 सितम्बर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है.

India vs Bangladesh 1st Test 2024 Day 1 Scorecard: यशस्वी जायसवाल ने ठोका अर्धशतक, भारत का स्कोर 100 रन के पार
Yashasvi Jaiswal, Rishabh Pant (Photo: BCCI)

Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test 2024 Day 1 Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच आज यानी 19 सितम्बर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम एक लम्बे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम के 9 मैचों में 6 जीत, 2 हार और एक ड्रा के साथ 74 अंक है और टीम पहले स्थान पर है. दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम हाल ही में पाकिस्तान का उसी के घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज में सूफड़ा साफ करके के आ रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बांग्लादेश के 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 33 अंक है और टीम चौथे स्थान पर है.

इस बीच बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नही रही. भारत ने तीन विकेट जल्दी खो दिए हैं. वहीं बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने चार विकेट चटकाए. खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 35 ओवर में 4 विकेट के नुकसान 132 रन है. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल 95 गेंदों में 50 रन और केएल राहुल 33 गेंदों में 10 रन  बनाकर नाबाद हैं.

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच

पहली पारी में भारत की बल्लेबाजी: 132/4 (26 ओवर) (यशस्वी जायसवाल 50*, ऋषभ पंत 39, रोहित शर्मा 6 रन, विराट कोहली 6 रन और शुभमन गिल 0)

पहली पारी में बांग्लादेश की गेंदबाजी: (हसन महमूद 25/4, तस्कीन अहमद 39/0, नाहिद राना 25/0)

यशस्वी जायसवाल ने ठोका अर्धशतक, भारत का स्कोर 100 रन के पार 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).