क्रिकेट

IND vs SL 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका का स्कोर 108/4, भारतीय गेंदबाजों ने मैच में बनाई पकड़

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 43 ओवर में चार विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं.

IND vs SL 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका का स्कोर 108/4, भारतीय गेंदबाजों ने मैच में बनाई पकड़
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/ICC)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 43 ओवर में चार विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं. पथुम निसानका 26 रन और  चरित असलंका 1 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम इंडिया की तरफ से आर अश्विन से दो विकेट चटकाए हैं. श्रीलंका अभी भी 466 रन पीछे हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरी है. इस बीच टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी 8 विकेट पर 574 रन बनाकर घोषित कर दी थी. रवींद्र जडेजा 228 गेंद पर 175 रन बनाकर नाबाद रहे. यह उनके टेस्ट करियर का बेस्ट स्कोर है. रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 9वें विकेट के लिए नाबाद 103 रन जोड़े. 17 चौका और तीन छक्का लगाया. श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमाली, विश्व फर्नांडो और लसिथ एम्बुलडेनिया ने दो-दो विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2022 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).