IND vs SL 1st T20I Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
श्रीलंका दौरे का आगाज आज से हो गया हैं. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है.
IND vs SL 1st T20I: श्रीलंका दौरे का आगाज आज से हो गया हैं. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच अबतक 29 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 19 मैचों में जीत हासिल की है. जबकि श्रीलंका को 9 मैचों में जीत मिली है. वहीं दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा था. इस बीच श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
🚨 Toss and Playing XI 🚨#TeamIndia will bat first against Sri Lanka in the first T20I 🙌
Follow the Match ▶️ https://t.co/Ccm4ubmoxL#SLvIND pic.twitter.com/sUYeVyzZsE
— BCCI (@BCCI) July 27, 2024
टीम इंडिया: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.
Sri Lanka (Playing XI): Pathum Nissanka, Kusal Mendis(w), Kusal Perera, Kamindu Mendis, Charith Asalanka(c), Wanindu Hasaranga, Dasun Shanaka, Maheesh Theekshana, Matheesha Pathirana, Asitha Fernando, Dilshan Madushanka #SLvIND #INDvSL #T20Cricket
— SportsTiger (@The_SportsTiger) July 27, 2024
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

