क्रिकेट

BAN Beat IND: बांग्लादेश ने भारत को 1 विकेट से हराया, इस बांग्लादेशी प्लेयर ने छीनी जीत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आयी भारतीय टीम ने बल्लेबाजो ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए मात्र 187 का टारगेट ही दे पाए, जिसमे केएल राहुल ने सर्वाधिक 73 रन बना सके

BAN Beat IND: बांग्लादेश ने भारत को 1 विकेट से हराया, इस बांग्लादेशी प्लेयर ने छीनी जीत
भारतीय क्रिकेट टीम ( Photo Credit: Twitter)

IND vs BAN 1st ODI: बांग्लादेश ने पहले वनडे मैच में भारत को हरा दिया है. एक समय टीम इंडिया जीत की दावेदार लग रही थी लेकिन मेहेदी हसन मिराज की शानदार पारी के कारण जीत उससे छिन गई. मिराज ने नौवें विकेट के लिए मुस्ताफिजुर रहमान के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. मिराज ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली. उनके साथ रहमान 10 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही फ्लॉप रही है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम 186 रन बनाकर ही ढेर हो गई थी. टीम के लिए केएल राहुल ने ही फिफ्टी लगाई.

बांग्लादेश की इस रोमांचक जीत के हीरो मेहेदी हसन मिराज रहे. उन्होंने मुस्ताफिजुर रहमान के साथ मिलकर 51 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई. मिराज ने अकेले के दम पर भारतीय गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया और आक्रामक तरीके से रन बनाए. इसी के साथ बांग्लादेश टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2022 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).