क्रिकेट

IND Beat BAN, ICC U19 World Cup 2024 Live Score Updates: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत, पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 84 रनों से हराया

इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान महफ़ुज़ुर रहमान रब्बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 251 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली.

IND Beat BAN, ICC U19 World Cup 2024 Live Score Updates: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार शुरुआत, पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 84 रनों से हराया
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी अंडर19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो गया हैं. आईसीसी अंडर-19 पुरुष वर्ल्ड कप का 15वां सीजन साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेला जा रहा हैं. आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 84 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान महफ़ुज़ुर रहमान रब्बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 251 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से आदर्श सिंह ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से मारुफ़ मृधा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 45.5 ओवर में महज 167 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लादेश की तरफ से मोहम्मद शिहाब जेम्स ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से सौम्या पांडे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 25 जनवरी को आयरलैंड के साथ हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).