Robin Uthappa Sixes: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में रॉबिन उथप्पा ने इकबाल अब्दुल्ला के एक ओवर में लगाए तीन गगनचुंबी छक्का, देखें वीडियो
देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरे रॉबिन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. उन्होंने 30 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. इनमें से 3 छक्के एक ही ओवर में लगे. मैच के आठवें ओवर में इकबाल अब्दुल्ला गेंदबाजी करने आये.
Robin Uthappa Sixes: कल लीजेंड्स लीग क्रिकेट के छठे मैच में मणिपाल टाइगर्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 89 रन से हरा दिया. इससे पहले, मणिपाल टाइगर्स ने चैडविक वाल्टन के शानदार शतक और रॉबिन उथप्पा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर के बाद 3 विकेट पर 211 रन बनाए. देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरे रॉबिन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. उन्होंने 30 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. इनमें से 3 छक्के एक ही ओवर में लगे. मैच के आठवें ओवर में इकबाल अब्दुल्ला गेंदबाजी करने आये. उथप्पा ने बाएं हाथ के गेंदबाज को सामने मारा और छक्कों की झड़ी लगा दी. लेकिन ये उनके लिए पहली बार नहीं है. पिछले लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीजन में उन्होंने एशिया लायंस के लिए सिर्फ 39 गेंदों पर 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए थे. इनमें से तीन छक्के पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद हफीज के खिलाफ एक ओवर में मारे थे.
विडियो देखें:
Robin Uthappa smashed three sixes in an over from Iqbal Abdulla 💥
Watch Legends League Cricket on @starsportsindia
(Video courtesy @LLCT20)#LLConStar #LLCT20 pic.twitter.com/LRcKryXXP2
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) November 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

