ICC के नए चेयरमैन होंगे BCCI सचिव जय शाह, ग्रेग बार्कले की लेंगे जगह- रिपोर्ट
मौजूदा आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने मंगलवार को तीसरे कार्यकाल से हटने का फैसला किया. जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो गया था.
मौजूदा आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने मंगलवार को तीसरे कार्यकाल से हटने का फैसला किया. जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो गया था. इस बीच एनडीटीवी सूत्रों के अनुसार से पता चला है की बीसीसीआई सचिव जय शाह आईसीसी चेयरमैन के तौर पर ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.
बता दें की बार्कले ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड सहित आईसीसी निदेशकों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उनका तीसरी बार इस पद के लिए चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है. उनका यह फैसला नवंबर में जय शाह के उनके स्थान पर चुनाव लड़ने के इरादे के बारे में सूचित किए जाने के बाद आया है. शाह को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड का समर्थन भी मिला है. जगमोहन डालमिया (1997 से 2009) और शरद पवार (2010-2012) दो ऐसे भारतीय हैं जो अतीत में आईसीसी के प्रमुख का पद संभाल चुके हैं.
ICC के नए चेयरमैन होंगे सचिव जय शाह
#Breaking | BCCI secretary Jay Shah set to replace Greg Barclay as ICC Chairman, say NDTV sources#ICC
— NDTV (@ndtv) August 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

