क्रिकेट

ICC WTC Final 2023, IND vs AUS Day 4 Live Score Update: 'चीट-चीट'...गेंदबाजी करने पहुंचे कैमरन ग्रीन तो दर्शकों ने लगाया आरोप, शुभमन गिल के विकेट को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. इस बीच टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के विकेट को लेकर नया विवाद शुरू हो गया हैं.

ICC WTC Final 2023, IND vs AUS Day 4 Live Score Update: 'चीट-चीट'...गेंदबाजी करने पहुंचे कैमरन ग्रीन तो दर्शकों ने लगाया आरोप, शुभमन गिल के विकेट को लेकर खड़ा हुआ नया विवाद
कैमरन ग्रीन (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. इस बीच टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के विकेट को लेकर नया विवाद शुरू हो गया हैं. शानदार शुरूआत के बाद शुभमन गिल 18 रन बनाकर आउट हुए. शुभमन गिल के आउट होने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. सोशल मीडिया पर फैंस ने अंपायर और ऑस्ट्रेलिया की टीम पर चीटिंग का आरोप लगाया. यहां तक की स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने भी चीट-चीट करके चिल्लान शुरू कर दिया. दरअसल टीम इंडिया की दूसरी पारी के दौरान सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरूआत करने पहुंचे. इस दौरान स्कॉट बोलैंड की गेंद पर शुभमन गिल ने कैमरन ग्रीन को कैच थमा बैठे. इस तरह शुभमन गिल आउट हो गए. लेकिन शुभमन गिल के आउट के फैसले को लेकर नया विवाद छिड़ गया. मैदानी अंपायर के बाद थर्ड अंपायर ने भी शुभमन गिल आउट करार दिया. शुभमन गिल का कैच कैमरून ग्रीन ने लिया था. जब कैमरन ग्रीन खुद गेंदबाजी करने पहुंचे तो कुछ दर्शक 'चीटर-चीटर' कहकर चिल्लाने लगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).