Harry Brook Viral Video: ओवल टेस्ट में हैरी ब्रूक का अजीबो-गरीब वीडियो वायरल, कान के पीछे चिपकाए च्युइंग गम दोबारा मुंह में डाली
वायरल वीडियो में दिखा कि वे पहले ताज़गी और पानी लेते हैं, फिर कान के पीछे से च्युइंग गम निकालकर उसे दोबारा अपने मुंह में डाल लेते हैं. क्रिकेट और अन्य खेलों में खिलाड़ियों का मैदान पर च्युइंग गम चबाना आम बात है, लेकिन ब्रूक का यह अनोखा अंदाज़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
IND vs ENG Oval Test 2025: भारत बनाम इंग्लैंड 2025 टेस्ट सीरीज़ का रोमांचक समापन ओवल टेस्ट में हुआ, जहां शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया ने छह रन से शानदार जीत दर्ज कर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से ड्रॉ करा दी. इस मैच में कई यादगार और दिलचस्प पल देखने को मिले, जिनमें से एक इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक से जुड़ा था. चौथे दिन के खेल के दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में ब्रूक को कान के पीछे च्युइंग गम लगाए हुए देखा गया. वायरल वीडियो में दिखा कि वे पहले ताज़गी और पानी लेते हैं, फिर कान के पीछे से च्युइंग गम निकालकर उसे दोबारा अपने मुंह में डाल लेते हैं. क्रिकेट और अन्य खेलों में खिलाड़ियों का मैदान पर च्युइंग गम चबाना आम बात है, लेकिन ब्रूक का यह अनोखा अंदाज़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
हॅरी ब्रूक ने कान के पीछे चिपकाए च्युइंग गम दोबारा मुंह में डाली
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2025 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

