क्रिकेट

GT vs SRH, IPL 2024, Match 12 Live Score Update: आज के रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं. ये मैच गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. गुजरात टाइटंस को अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा और वह 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है.

GT vs SRH, IPL 2024, Match 12 Live Score Update: आज के रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 12वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं. ये मैच गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. गुजरात टाइटंस को अपने दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा और वह 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने अभी तक दो मैच खेले हैं और एक जीत के साथ वह पॉइंट्स टेबल में दो अंक लेकर चौथे पायदान पर है. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, नूर अहमद, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे.

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).