क्रिकेट

GG W vs RCB W, 1st Match Live Playing XI Update: टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

महिला प्रीमियर लीग 2025 का महाकुंभ आज यानी 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गुजरात जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जा जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जा जा रहा हैं.

GG W vs RCB W, 1st Match Live Playing XI Update: टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
गुजरात जायंट्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (Photo Credits: Twitter)

Gujarat Giants Women vs Royal Challengers Bengaluru Women, WPL 2025 1st Match Live Playing XI Update: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) का महाकुंभ (Maha Kumbh) आज यानी 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गुजरात जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के कोटाम्बी स्टेडियम (Kotambi Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों में कई नए बदलाव हुए हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो सकता है. इस बार गुजरात जाइंट्स की अगुवाई एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) कर रहीं हैं. जबकि, आरसीबी की कमान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के कंधों पर हैं. इस बार डब्लूपीएल का आयोजन चार शहरों में हो रहा हैं. इसमें वड़ोदरा (Vadodara), बेंगलुरु (Bengaluru), लखनऊ (Lucknow) और मुंबई (Mumbai) शामिल हैं. टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच वड़ोदरा में खेला जा रहा हैं. इस बीच टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

गुजरात जायंट्स: लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), डींड्रा डॉटिन, हरलीन देयोल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिस पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2025 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).