क्रिकेट

England Playing XI For 1st ODI Match vs South Africa: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, सोनी बेकर करेंगे अपना डेब्यू

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का पहला मुकाबला कल यानी 2 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले स्टेडियम (Headingley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा.

England Playing XI For 1st ODI Match vs South Africa: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, सोनी बेकर करेंगे अपना डेब्यू
इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 1st ODI Match 2025: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2025 (ODI Series 2025) का पहला मुकाबला कल यानी 2 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले स्टेडियम (Headingley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. इसमें युवा तेज गेंदबाज सोनी बेकर (Sonny Baker) को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका दिया गया है. सोनी बेकर इस घरेलू सेशन में शानदार प्रदर्शन किया है. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहें हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और सोनी बेकर.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2025 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).