क्रिकेट

England Playing 11 Against Sri Lanka 3rd Test: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 6 सितंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 190 रनों से हरा दिया.

England Playing 11 Against Sri Lanka 3rd Test: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 3rd test: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 6 सितंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 190 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. इसके लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर कर दिया हैं. इंग्लैंड की कमान ओली पोप करते हुए नजर आएंगे. इंग्लैंड ने युवा जोश हल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. जोश हल इस मुकाबले से अपना टेस्ट डेब्यू करने जा रहे हैं. जोश हल को मैथ्यू पोट्स की जगह टीम में चुना गया है.

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान:

तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, डैनियल लॉरेंस, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन,जोश हल, ओली स्टोन और शोएब बशीर.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).