क्रिकेट

DC vs CSK, IPL 2024 Match 13 Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रखा 192 रनों का टारगेट, डेविड वार्नर और ऋषभ पंत ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 13वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम होने वाला हैं, क्योंकि उनकी शुरूआत अभी तक बेहद खराब रही है.

DC vs CSK, IPL 2024 Match 13 Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रखा 192 रनों का टारगेट, डेविड वार्नर और ऋषभ पंत ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी
डेविड वार्नर और ऋषभ पंत (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 13वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम होने वाला हैं, क्योंकि उनकी शुरूआत अभी तक बेहद खराब रही है. ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2024 के अपने दोनों शुरूआती मैच हार चुकी है. उधर, चेन्नई सुपर किंग्स दोनों शुरूआती मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे ऊपर विराजमान है. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 191 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 192 रन बनाने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).