क्रिकेट

DC Beat GT, IPL 2024 40th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने दिखाया जलवा

इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारत 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 224 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा नाबाद 88 रनों की पारी खेली.

DC Beat GT, IPL 2024 40th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने दिखाया जलवा
दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: Twitter)

DC Beat GT, IPL 2024 40th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रन से हरा दिया हैं. इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में जीत का चौका भी जड़ दिया हैं. इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारत 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 224 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा नाबाद 88 रनों की पारी खेली. गुजरात टाइटंस की ओर से संदीप वारियर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 220 रन ही बना सकीं. गुजरात टाइटंस की तरफ से स्टार बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).