क्रिकेट

Daryl Mitchell Half Century: कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बाद डेरिल मिशेल ने भी जड़ा अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को दूसरे विकेट की तलाश

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 46वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. आईपीएल के इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन एक जैसा ही रहा है.

Daryl Mitchell Half Century: कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बाद डेरिल मिशेल ने भी जड़ा अर्धशतक, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को दूसरे विकेट की तलाश
डेरिल मिशेल (Photo Credits: Twitter)

CSK vs SRH, IPL 2024 46th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 46वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. आईपीएल के इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन एक जैसा ही रहा है. इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ने जा रही है. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स 5वें पायदान पर मौजूद हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक कुल आठ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान सीएसके ने 4 मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अबतक कुल आठ मुकाबले खेले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 5 मैचों में जीत दर्ज की है और 3 में शिकस्त का सामना किया है. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बाद डेरिल मिशेल ने भी महज 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का स्कोर 121/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).