CRPF Cheer For Team India: 'भारत माता की जय...' सीआरपीएफ जवानों ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह, देखें जोश से भरा ये VIDEO
आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सभी 9 वनडे मैच में अजेय रही है.
CRPF Cheer For Team India: आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सभी 9 वनडे मैच में अजेय रही है. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइल में टीम इंडिया के साथ ही साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी जगह बनाई है. वर्ल्ड कप में घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया ने कभी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच नहीं गंवाया है. ऐसे में आज के मैच में भी टीम इंडिया को पटखनी देना न्यूजीलैंड की टीम के लिए आसान काम नहीं रहने वाला है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. इस बीच मुंबई में आईसीसी विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ने के दौरान जम्मू में सीआरपीएफ के जवानों ने टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाया.
देखें वीडियो:
#WATCH | ICC World Cup | CRPF jawans in Jammu cheer for Team India as it takes on New Zealand in the first semi-final match of ICC World Cup 2023, in Mumbai.#IndiaVsNewZealand pic.twitter.com/infMPwBKEO
— ANI (@ANI) November 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

