क्रिकेट

Cricket On Railway Platform Video: ट्रैन का इंतज़ार कैसे किया जाता हैं यह ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने बताया, रेलवे प्लेटफॉर्म पर खेला क्रिकेट, देखें वीडियो

दक्षिण एशियाई देशों में विशेष रूप से भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान में क्रिकेट को एक धर्म के रूप में देखा जाता है, जहां प्रशंसक इस खेल और उनकी राष्ट्रीय टीम को पसंद करते हैं जो सभी खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है.

Cricket On Railway Platform Video: ट्रैन का इंतज़ार कैसे किया जाता हैं यह ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने बताया, रेलवे प्लेटफॉर्म पर खेला क्रिकेट, देखें वीडियो
Cricket On Railway Platform Video (Photo Credit: ESPNCricinfo)

Cricket On Railway Platform Video: दक्षिण एशियाई देशों में विशेष रूप से भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान में क्रिकेट को एक धर्म के रूप में देखा जाता है, जहां प्रशंसक इस खेल और उनकी राष्ट्रीय टीम को पसंद करते हैं जो सभी खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है. हालाँकि, चीजें केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या घरेलू स्तर तक ही सीमित नहीं हैं. जी हाँ चारों ओर इतनी क्रिकेट होने के बावजूद इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं.

यह वीडियो बांग्लादेश का है. दरअसल, ढाका विश्वविद्यालय के छात्र मोहनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं चुकी ट्रैन को आने में समय है इस लिए वह अपना समय रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही क्रिकेट खेल कर बिता रहे हैं. जिसे वीडियो में देखा जा सकता हैं. यह वीडियो ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया हैं. इसे कैप्शन दिया, "पिच रेलवे प्लेटफॉर्म की तरह सपाट है! ढाका विश्वविद्यालय के छात्र हमें मोहनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने का सबसे अच्छा तरीका बताते हैं".

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2023 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).