क्रिकेट

CPL 2021: अंपायर के इस फैसले से भड़के Kieron Pollard, किया कुछ ऐसा जिसे देखकर सब रह गए हैरान, देखें वीडियो

सीपीएल 2021 में त्रिनबगो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर द्वारा वाइड नहीं दिए जानें के बाद नाइट राइडर्स के कप्तान किरॉन पोलार्ड ने अनोखे अंदाज में नाराजगी जाहिर की. दरअसल नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी के दौरान 19वां ओवर वहाब रियाज कर रहे थे. वहीं उनके सामने किवी बल्लेबाज टिम सेइफर्ट बल्लेबाजी कर रहे थे.

CPL 2021: अंपायर के इस फैसले से भड़के Kieron Pollard, किया कुछ ऐसा जिसे देखकर सब रह गए हैरान, देखें वीडियो
त्रिनबगो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स मैच का दृश्य (Photo Credits: Twitter)

CPL 2021: सीपीएल 2021 (CPL 2021) में त्रिनबगो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) और सेंट लूसिया किंग्स (Saint Lucia Kings) के बीच खेले गए मुकाबले में अंपायर द्वारा वाइड नहीं दिए जानें के बाद नाइट राइडर्स के कप्तान किरॉन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अनोखे अंदाज में नाराजगी जाहिर की. दरअसल नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी के दौरान 19वां ओवर वहाब रियाज (Wahab Riaz) कर रहे थे. वहीं उनके सामने किवी बल्लेबाज टिम सेइफर्ट (Tim Seifert) बल्लेबाजी कर रहे थे. इस दौरान रियाज ने एक गेंद ऑफ स्टम्प के काफी बाहर फेंकी जिसे अंपायर ने वाइड नहीं दिया. इसके पश्चात् अंपायर के इस फैसले से पोलार्ड काफी नाराज नजर आए और वह बिना कुछ बोले नॉन स्ट्राइकर छोर से काफी दूर जाकर खड़े हो गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).