क्रिकेट

BAN vs AFG, Asia Cup 2023 Score Update: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को दिया 335 रनों का विशाल लक्ष्य, मेहदी हसन मिराज और नजमुल हुसैन शान्तो ने खेली आतिशी पारी

एशिया कप 2023 के चौथा मुकाबला आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को श्रीलंका के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में बांग्लादेश के लिए ये करो या मरो का मुकाबला हैं.

BAN vs AFG, Asia Cup 2023 Score Update: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को दिया 335 रनों का विशाल लक्ष्य, मेहदी हसन मिराज और नजमुल हुसैन शान्तो ने खेली आतिशी पारी
मेहदी हसन मिराज और नजमुल हुसैन शान्तो (Photo Credits: Twitter)

एशिया कप 2023 के चौथा मुकाबला आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को श्रीलंका के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में बांग्लादेश के लिए ये करो या मरो का मुकाबला हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पांच विकेट पर 334 रन बनाए हैं और अफगानिस्तान के सामने 335 रन का विशाल लक्ष्य है. बांग्लादेश की तरफ से मेहदी हसन ने नाबाद 112 और नजमुल हसन शान्तो ने 104 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान और गुलबदीन नईब ने एक-एक विकेट लिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2023 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).