क्रिकेट

Asia Cup 2023: IND vs PAK मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, केएल राहुल शुरुवाती दो मैचों से हुए बाहर

एशिया कप की शुरुवात 30 अगस्त से होगा, भारतीय टीम को अपने अभियान की शुरुवात 2 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच करेगी. हाला की इस बड़े मुक़ाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है.

Asia Cup 2023: IND vs PAK मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, केएल राहुल शुरुवाती दो मैचों से हुए बाहर
KL Rahul (Photo Credit: Twitter)

Asia Cup 2023: एशिया कप की शुरुवात 30 अगस्त से होगा. भारतीय टीम को अपने अभियान की शुरुवात 2 सितम्बर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच करेगी. हाला की इस बड़े मुक़ाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल पूरी तरह फीट नहीं है और वो एशिया कप के पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. जी हाँ पीटीआई के रिपोर्ट के अनुसार, कोच राहुल ने बताया है की केएल राहुल एशिया कप के पहले दो मैचों के लिए अनुपलब्ध हैं. यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत होगी 25-30 लाख रुपये- Report

आपको बता दें की एशिया कप से पहले टीम इंडिया के मध्यम क्रम को लेकर परेशानियां झलक रही है. दरअसल, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर चोट के बाद वापसी कर रहे हैं जो पिछले कई महीनो से कोई अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला नहीं खेले हैं. वहीं सूर्यकुमार यादव का वनडे में ख़राब प्रदर्शन जारी है. तिलक वर्मा का उनका फॉर्म के चलते चयन हुआ है लेकिन उनके पास वनडे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है क्योंकि वो अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं. ईशान किशा के भी आंकड़ें मध्यम क्रम में कुछ खास नहीं हैं.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2023 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).