खेल

Commonwealth Youth Games 2023: भारत के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रमंडल युवा खेल में बापी हांसदा हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह फिट

राष्ट्रमंडल युवा खेलों का 7वां संस्करण 4 से 11 अगस्त तक पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद और टोबैगो में आयोजित किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में 14-18 वर्ष की आयु के बीच 1000+ एथलीट और पैरा एथलीट 500+ अधिकारियों द्वारा प्रबंधित सात खेलों में भाग लेंगे. इस बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रहीं हैं.

Commonwealth Youth Games 2023: भारत के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रमंडल युवा खेल में बापी हांसदा हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह फिट
बापी हांसदा (Photo Credits: Twitter)

राष्ट्रमंडल युवा खेलों का 7वां संस्करण 4 से 11 अगस्त तक पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद और टोबैगो में आयोजित किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में 14-18 वर्ष की आयु के बीच 1000+ एथलीट और पैरा एथलीट 500+ अधिकारियों द्वारा प्रबंधित सात खेलों में भाग लेंगे. इस बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रहीं हैं. राज्य खेल विभाग ने बताया कि त्रिनिदाद और टोबैगो में राष्ट्रमंडल युवा खेल 2023 में ओडिशा आरएफ एथलेटिक्स एचपीसी एथलीट बापी हांसदा भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बता दें कि बापी हांसदा ने अप्रैल में उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पुरुषों की 400 मीटर हर्डल रेस स्पर्धा में ऐतिहासिक रजत पदक अपने नाम किया था. यह यूथ कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में बॉयज़ 400 मीटर हर्डल रेस स्पर्धा में भारत का पहला रजत पदक था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).